डायस्टोलिक रक्तचाप कैसे बढ़ाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:36

एक बार जब आपका डॉक्टर इस बात की पुष्टि कर देते हैं कि आपका रक्तचाप कम है, तो उसकी सलाह का पालन करें। यदि आवश्यक हो तो ही दवा लें। निम्न रक्तचाप के उपचार के लिए एक स्वस्थ निम्न रक्तचाप आहार महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, यहाँ और भी घरेलू नुक्खे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। आपका आहार आपके रक्तचाप को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा निम्न रक्तचाप के लिए कुछ घरेलू उपचार हैं जिनका उपयोग आप अनियमित रक्तचाप के लक्षणों से निपटने के लिए कर सकते हैं।

1. नमक की मात्रा बढ़ाएं

नमक और ब्लड प्रेशर का बहुत ही पुमममराना संबंध है। अब तो घर-घऱ में लोग ब्लड प्रेशर से परिचित हैं। आपने हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर में नमक की पाबंदी के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन ऐसा नहीं है जब ब्लड प्रेशर यानी बीपी ऊपर नीचे हो रहा तो नमक की भूमिका बदल जाती है। हर स्थिति में ये भूमिका अलग हो जाती है। एक ही व्यवस्थआ लागू होती हो कम ब्लड प्रेशरके लक्षणों से जल्द से जल्द नमकीन बिस्कुट खा लें। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, आपके दैनिक आहार में फलों और सब्जियों से प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाले नमक के अलावा एक चम्मच अतिरिक्त नमक होना चाहिए। गर्मियों में या यदि आप रोजाना व्यायाम करते हैं, तो एक चुटकी नमक के साथ थोडा सा नीबू पानी अपने पास रखें। पानमक इंस्टेंट पिक-मी-अप की तरह काम करता है। सुनिश्चित करें कि आप ज्यादा नमक भी ना खएं क्योंकि आहार में जरुरत से ज्यादा नमक ना है जिससे उच्च रक्तचाप के साथ-साथ वाटर रेटेंशन से होने वाली सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. शरीर को हाइड्रेटेड रखें

लो ब्लड प्रेशर के मुख्य कारणों में से डिहाइड्रेशन एक हो सकता है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर को ठीक करने के लिए अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें। अपने शरीर को पानी और हर्बल चाय जैसे तरल पदार्थों से हाईड्रेटेड रखें। शरीर में मौजूद तरल पदार्थ पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह को अधिक कुशलता से नियंत्रित करते हैं और ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) को संतुलित रखते हैं। इसके अलावा, अपने लो ब्लड प्रेशर डाइट में नारियल पानी, बेल का शरबत और आम पन्ना जैसे पेय शामिल करें। ये आपको आपके शरीर में तरल पदार्थों को बनाए रखने के लिए आवश्यक आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करेंगे। अनार का रस पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और यह आपके रक्तचाप को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। निर्जलीकरण से लड़ने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक पानी है; इसलिए, दिन के लिए पर्याप्त पानी लोड करना न भूलें। आप चाहें तो दिन में एक दो बार ओआरएस जैसे इलेक्ट्राल भी पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

3. कैफीन युक्त आहार का सेवन करें

कैफीन ब्लड वेसेल्स को संकुचित करता है, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है। कैफीन का सेवन संतुलित मात्रा में बढ़ाने से आपको लो ब्लड प्रेशर में आराम मिल सकता है। तो अगर आप निम्न रक्तचाप के लक्षणों का अनुभव कर रही हैं तो आपके लिए एक कप कॉफी/चाय शानदार ड्रिंक है। जब आपका रक्तचाप अचानक कम हो जाता है, तो एक कप कॉफी या चाय आपके रक्त प्रवाह और सर्कुलेशन को गति प्रदान कर सकती है।आप कप उठाएं मूड बनाएं और लो ब्लड प्रेशर में भी आराम पाएं। एक कप काफी या चाय आपके रक्तचाप में छोटे समय के लिए लेकिन तेजी से वृद्धि का कारण बनता है। हालांकि कोई नहीं जानता कि ऐसा क्यों होता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह आपके रक्तचाप को बेहतर बनाने में मदद करता है।

4. कम खाएं, बार-बार खाएं:

आप क्या खाते हैं और कैसे खाते इस पर भी ब्लड प्रेशर निर्भर करता है। आप एक साथ खाने और लंबे अंतराल तक ना खाने की आदत ड़ालने की जगह दिन के अपनी मेन डाइट के बीच में कई बार स्वस्थ स्नैकिंग करें। ये काम वैसे ही करें जैसे हम छोटे थे और कुछ पसंदीदा चीजें चुपके-चुपके खाते रहते थे। दिन में कई बार छोटे-छोटे हिस्सों में खाने से रक्तचाप में अचानक गिरावट को रोकने में मदद मिलती है जो भोजन के बाद अनुभव हो सकता है। इसलिए,यदि आप एक दिन में तीन फुल डाइट ले रहे हैं, तो बेहतर होगा कि उन्हें एक दिन में पांच छोटे भोजन में बांट दिया जाए। यह तरीका उन लोगों के लिए भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय और कारगर है जिन्हें डायबटीज होती है।

5. बादाम दूध:

5 से 6 बादाम को रात भर भिगोकर रख दें, सुबह उन्हें छीलकर पेस्ट बना लें और पानी में उबाल लें। इसे हर दिन पिएं, इससे आप अपने रक्तचाप को गिरने से रोक सकते हैं। बादाम के दूध में कोई कोलेस्ट्रॉल या सैच्युरेटेड फैट नहीं होता है। वास्तव में, यह ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे स्वस्थ फैट से भरपूर होता है। इस दूध को अपने लो- रक्तचाप आहार में शामिल करें। आप इसे अपने अनाज, स्मूदी आदि में मिला सकते हैं और बादाम के दूध को और भी स्वादिष्ट बनाकर उसके गुणों का लाभ अपने बीपी को कंट्रोल करने में ले सकते हैं।.

6. तुलसी की पत्ती है अचूक रामबाण:

तुलसी की पत्ती को हमारे घरों में सदियों से महत्व दिया जाता है। पौराणिक महत्व और श्रद्धा के अलावा ये हमारी दादी के खजाने की एक बहुत बेश्कीमती औषधि है। लो ब्लड प्रेशर में तो यह किसी रामबाण से कम नहीं है। हर सुबह पांच से छह तुलसी के पत्ते चबाएं। तुलसी के पत्तों में उच्च स्तर के पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी होते हैं जो आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यह यूजेनॉल नामक एक एंटीऑक्सिडेंट से भी भरा हुआ है जो रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info